लाइव न्यूज़ :

देवयानी इंटरनेशनल को 1,400 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

By भाषा | Updated: July 19, 2021 20:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जुलाई पिज्जा हट, केएफसी तथा कोस्टा कॉफी की देश में सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी देवयानी इंटरनेशनल को भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) से 1,400 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंजूरी मिल गई है।

दस्तावेजों के मसौदे के अनुसार, आईपीओ के तहत 400 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा प्रवर्तक तथा मौजूदा शेयरधारक 12,53,33,330 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएंगे।

देवयानी इंटरनेशनल ने सेबी के पास मई में आईपीओ के लिए शुरुआती दस्तावेज जमा कराए थे। इस पर सेबी का निष्कर्ष 16 जुलाई को हासिल हुआ है। किसी कंपनी के लिए आईपीओ, अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) तथा राइट्स इश्यू के लिए सेबी का निष्कर्ष जरूरी होता है।

मर्चेंट बैंकिंग सूत्रों ने कहा कि आईपीओ से 1,400 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?