लाइव न्यूज़ :

देवयानी इंटरनेशनल ने सेबी के पास आईपीओ पत्र दायर किए

By भाषा | Updated: May 15, 2021 21:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मई भारत में पिज्जा हट, केएफसी और कोस्टा कॉफी की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी देवयानी इंटरनेशनल ने प्रारंभिक शेयर बिक्री के जरिए 1,400 करोड़ रुपए जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के पास प्रारंभिक पत्र दायर किए हैं।

प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में 400 करोड़ रुपए के नये इक्विटी शेयर और प्रवर्तक एवं मौजूदा शेयरधारकों की 125,333,330 इक्विटी शेयर की बिक्री की पेशकश शामिल है।

कंपनी ने बताया कि बिक्री की पेशकश के तहत डनअर्न इन्वेस्टमेंट्स (मॉरिशस) प्राइवेट लिमिटेड 65,333,330 शेयर बेचेगी जबकि प्रवर्तक आरजे कॉर्प छह करोड़ शेयर बेचेगी। डनअर्न टेमासेक होल्डिंग्स की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी है।

व्यापार बैंकिंग सूत्रों के मुताबिक आईपीओ से 1,400 करोड़ रुपए जुटाए जाने की उम्मीद है। नये शेयरों की बिक्री से होने वाली आय का इस्तेमाल रिण चुकाने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम