लाइव न्यूज़ :

महामारी के बावजूद पहली छमाही में विलय एवं अधिग्रहण सौदे 44 प्रतिशत बढ़कर 49.34 अरब डॉलर पर

By भाषा | Updated: July 4, 2021 18:27 IST

Open in App

मुंबई, चार जुलाई कोविड-19 की दूसरी लहर से सामान्य जीवन बुरी तरह प्रभावित होने के बावजूद 2021 की पहली छमाही में विलय एवं अधिग्रहण सौदों में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली।

उद्योग की एक रिपोर्ट के अनुसार 2021 की पहली छमाही में विलय एवं अधिग्रहण सौदे 44 प्रतिशत बढ़कर 49.34 अरब डॉलर पर पहुंच गए। 2020 की पहली छमाही में यह आंकड़ा 34.3 अरब डॉलर रहा था।

एलएसई समूह की इकाई रिफिनिटव के आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान विलय एवं अधिग्रहण सौदों की संख्या पांच प्रतिशत बढ़कर 730 पर पहुंच गई, जो एक साल पहले समान अवधि में 693 रही थी।

कुल सौदों में सीमापार विलय एवं अधिग्रहण का आंकड़ा 210 सौदों में 21.73 अरब डॉलर रहा। पिछले साल समान अवधि में यह आंकड़ा 195 सौदों में 16.02 अरब डॉलर का रहा था।

वैश्विक स्तर पर विलय एवं अधिग्रहण सौदों का आंकड़ा लगातार चौथी तिमाही में 1,000 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गया। वैश्विक स्तर पर पहली छमाही में विलय एवं अधिग्रहण सौदे रिकॉर्ड 132 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2,800 अरब डॉलर पर पहुंच गए। इनमें से 10 अरब डॉलर के सौदों में 94 प्रतिशत तथा एक से पांच अरब डॉलर के सौदों में 100 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई।

अमेरिका के विलय एवं अधिग्रहण सौदे पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 264 प्रतिशत बढ़कर 1,400 अरब डॉलर पर पहुंच गए। यूरोपीय सौदे 33 प्रतिशत बढ़कर 556 अरब डॉलर और एशिया प्रशांत के 83 प्रतिशत बढ़कर 551.6 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?