लाइव न्यूज़ :

कोविड के बावजूद पिछले वित्त वर्ष में अमूल का कारोबार दो प्रतिशत बढ़कर 39,200 करोड़ रहा : सोढ़ी

By भाषा | Updated: July 4, 2021 17:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली चार जुलाई अमूल ब्रांड दूध और उससे बने उत्पादों का कारोबार करने वाली सहकारी कंपनी जीसीएमएमएफ का वित्त 2020-21 में कारोबार कोविड-19 के प्रकोप के बावजूद कोविड-19 दो प्रतिशत बढ़कर 39,200 रुपये रहा। कंपनी के प्रबंध निदेशक आरएस सोढ़ी ने रविवार को यह जानकारी दी।

गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ लि. (जीसीएमएमएफ) ने वित्तीय वर्ष 2019-20 के दौरान 17 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 38,550 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया था।

सोढ़ी ने पीटीआई-भाषा के साथ साक्षात्कार में कहा कि बीते वित्त वर्ष के दौरान बिक्री में वृद्धि की रफ़्तार थोड़ी धीमी रही लेकिन चालू वित्त वर्ष में इसमें तेजी वापस आने की उम्मीद है।

सोढ़ी ने कहा, ‘‘हमने पिछले वित्त वर्ष के दौरान दो प्रतिशत की वृद्धि के साथ 39,200 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस दौरान ताजा दूध, चीज, दही, छाछ और पनीर जैसे उत्पादों की श्रेणी में बिक्री 8.5-9 प्रतिशत बढ़ी थी।’’

सोढ़ी ने कहा कि बीते वित्त वर्ष में कंपनी की आइस क्रीम की बिक्री गर्मियों के दौरान लगे राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण 35 प्रतिशत घट गई। पाउडर दूध का कारोबार भी प्रभावित हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम प्रतिदिन 150 लाख लीटर दूध बेचते हैं। गुजरात से लगभग 60 लाख लीटर, दिल्ली-एनसीआर से 35 लाख लीटर और महाराष्ट्र से 20 लाख लीटर दूध बिकता है। हम चालू वित्त वर्ष के दौरान दोहरे अंकों की उच्च वृद्धि पर लौटने की उम्मीद कर रहे हैं।’’

सीजीएमएमएफ़ ने लागत में वृद्धि का हवाला देते हुए एक जुलाई से अमूल दूध के दाम देशभर में दो रुपये लीटर प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। कंपनी पंजाब उत्तर प्रदेश और कोलकाता में भी कारोबार करती हैं।

इसके पास हर दिन 360 लाख लीटर दूध प्रसंस्कृत करने की क्षमता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?