लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर कानूनगो सेवानिवृत्त हुए

By भाषा | Updated: April 2, 2021 22:05 IST

Open in App

मुंबई, दो अप्रैल भारतीय रिजर्व बैंक के वरिष्ठतम डिप्टी गवर्नर बी पी कानूनगो अपने विस्तारित कार्यकाल का एक साल पूरा होने के बाद शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। हालांकि, ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि कानूनगो को दूसरी बार विस्तार मिलेगा।

कानूनगो 1982 में रिजर्व बैंक से जुड़े थे। वह चार साल तक केंद्रीय बैंक के डिप्टी गवर्नर रहे। वह रिजर्व बैंक के मुद्रा प्रबंधन, बाहरी निवेश, परिचालन, भुगतान एवं समाधान प्रणाली आदि के प्रमुख थे।

सरकार ने उन्हें मार्च, 2017 में डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया था। उस समय उर्जित पटेल रिजर्व बैंक के गवर्नर थे। उन्होंने तीन अप्रैल, 2017 को पदभार संभाला था। उनका तीन साल का कार्यकाल दो अप्रैल, 2020 को पूरा हुआ था, लेकिन उस समय उन्हें एक साल का सेवा विस्तार दिया गया था।

सरकार ने 10 मार्च को डिप्टी गवर्नर पद के लिए साक्षात्कार रद्द कर दिया था। उसके बाद यह उम्मीद जताई जा रही थी कि कानूनगो को एक और विस्तार दिया जाएगा।

उनकी सेवानिवृत्ति के बाद रिजर्व बैंक में तीन डिप्टी गवर्नर महेश कुमार जैन, माइकल पात्रा और राजेश्वर राव हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख