लाइव न्यूज़ :

चिप की कमी से यात्री वाहनों की रवानगी में 41 फीसदी की गिरावट

By भाषा | Updated: October 14, 2021 15:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर ऑटो उद्योग के संगठन सियाम ने बृहस्पतिवार को कहा कि ऑटोमोबाइल विनिर्माता सेमीकंडक्टर की कमी के कारण पर्याप्त इकाइयों का उत्पादन करने के लिए जूझ रहे हैं, जिसके चलते भारत में यात्री वाहनों की थोक बिक्री में सितंबर में सालाना आधार पर 41 फीसदी की गिरावट हुई।

पिछले महीने यात्री वाहनों की बिक्री 1,60,070 इकाई रही थी, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 2,72,027 इकाई थी।

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के ताजा आंकड़ों के अनुसार डीलरों को दोपहिया वाहनों की रवानगी भी सितंबर 2020 में 17 प्रतिशत गिरावट के साथ 15,28,472 इकाई रही, जो सितंबर 2020 में 18,49,546 इकाई थी।

इस दौरान मोटरसाइकिल की रवानगी में 22 प्रतिशत की गिरावट हुई।

सियाम के अध्यक्ष केनिची आयुकावा ने कहा, ‘‘भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। जहां एक ओर हम वाहनों की मांग में सुधार देख रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सेमीकंडक्टर चिप्स की कमी उद्योग के लिए एक बड़ी चिंता का कारण बन रही है। कई सदस्यों ने अपनी उत्पादन योजनाओं में कटौती की है।’’

उन्होंने कहा कि त्योहारी सत्र की मांग के साथ कुछ लोकप्रिय मॉडलों के लिए ग्राहकों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?