लाइव न्यूज़ :

नीलामी में खरीदे गए स्पेक्ट्रम के अग्रिम भुगतान को दूरसंचार कंपनियों को डिमांड नोट भेजेगा विभाग

By भाषा | Updated: March 7, 2021 17:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात मार्च दूरसंचार विभाग (डीओटी) हाल ही में संपन्न नीलामी में खरीदे गये स्पेक्ट्रम के अग्रिम भुगतान को लेकर दूरसंचार कंपनियों को डिमांड नोट जारी करेगा।

हाल ही में हुई नीलामी में 855.6 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम के लिये 77,800 करोड़ रुपये से अधिक की बोलियां प्राप्त हुईं। अरबपति मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो ने नीलामी में सबसे अधिक खर्च किया। जियो ने 800 मेगाहर्ट्ज, 1800 मेगाहर्ट्ज और 2300 मेगाहर्ट्ज जैसे बैंड में 488.35 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम 57,122.65 करोड़ रुपये में खरीदा है।

भारती एयरटेल ने 355.45 मेगाहर्ट्ज के लिये 18,699 करोड़ रुपये की बोली लगायी, जबकि वोडाफोन आइडिया ने 1,993.40 करोड़ रुपये में 11.90 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम खरीदे।

दूरसंचार विभाग के सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि इस सप्ताह तीनों कंपनियों को डिमांड नोट भेजे जाएंगे। इसमें मुख्य रूप से आवंटन के लिये तैयार स्पेक्ट्रम के लिये अग्रिम भुगतान की आवश्यकता पर जोर दिया जायेगा।

स्पेक्ट्रम की पेशकश 20 साल की वैधता अवधि के लिये की जाएगी। नीलामी की शर्तों के अनुसार, सफल बोलीदाता एक ही बार में पूरी बोली राशि का भुगतान कर सकते हैं, या एक निश्चित राशि का अग्रिम भुगतान करने के विकल्प का उपयोग कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?