लाइव न्यूज़ :

भूमि संसाधन विभाग को राष्ट्रपति से मिला डिजिटल इंडिया पुरस्कार

By भाषा | Updated: December 30, 2020 22:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर ग्रामीण विकास विभाग के भूमि संसाधन विभाग को संचालन व्यवस्था में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिये ‘डिजिटल इंडिया अवार्ड’ 2020 मिला है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यह पुरस्कार विभाग के सचिव हुकुम सिंह मीणा और टीम को प्रदान किया। इस मौके पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद भी मौजूद थे।

आधिकारिक बयान के अनुसार विभाग को यह पुरस्कार भूमि पंजीकरण प्रणाली..‘नेशनल जेनेरिक डोक्यूमेंट रजिस्ट्रेशन सिस्टम’ (एनजीडीआरएस)... लागू करने में व्यापक आईटी एप्लीकेशन क्रियान्वित करने के लिये दिया गया है।

पंजीकरण के लिये इस तरह का सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन पंजाब, झारखंड, गोवा, मणिपुर, मिजोरम, महाराष्ट्र और दादर नागर हवेली समेत 12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में क्रियान्वित किया गया है।

डिजिटल इंडिया अवार्ड इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की पहल है। यह पुरस्कार संचालन व्यवस्था में उल्लेखनीय डिजिटल पहल के लिये दिया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?