लाइव न्यूज़ :

डेन नेटवर्क्स ने विलय योजना की दिशा में आगे न बढ़ने का फैसला किया

By भाषा | Updated: April 21, 2021 11:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल डेन नेटवर्क्स ने बुधवार को कहा कि उसने ‘कम्पोजिट स्कीम ऑफ अरेंजमेंट’ की दिशा में आगे नहीं बढ़ने का फैसला किया है, जिसके तहत टीवी 18 ब्रॉडकास्ट, हैथवे केबल एंड डेटाकॉम और डेन नेटवर्क्स का नेटवर्क18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट में विलय होना था।

डेन नेटवर्क्स ने शेयर बाजार को बताया, ‘‘यह देखते हुए कि बोर्ड को योजना पर विचार किए हुए एक साल से अधिक वक्त बीत चुका है, कंपनी के बोर्ड ने इस योजना में दी गई व्यवस्था के साथ आगे नहीं बढ़ने का फैसला किया है।’’

डेन नेटवर्क्स ने कहा कि शेयरधारकों को पता है कि अनापत्ति पत्र हासिल करने के लिए बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनएसई) के पास इस योजना को भेजा गया था।

कंपनी ने कहा कि उसने अपने तिमाही वित्तीय परिणाणों में बताया था कि शेयर बाजारों ने इस योजना को यह कहते हुए वापस कर दिया था कि सेबी के परिपत्रों या दिशानिर्देशों का अनुपालन करते हुए योजना को दोबारा जमा किया जा सकता है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 17 फरवरी 2020 को अपने सभी मीडिया और वितरण कारोबार को एक ब्रांड नेटवर्क18 के तहत लाने की घोषणा की थी।

इसके तहत टीवी18 ब्रॉडकास्ट, हैथवे केबल एंड डेटाकॉम और डेन नेटवर्क्स का नेटवर्क18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट्स में विलय किया जाना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस