लाइव न्यूज़ :

महामारी के दौरान स्वास्थ्य पूरक के रूप में अधिक उपयोग से मसालों की मांग बढ़ी: केंद्र

By भाषा | Updated: December 22, 2021 21:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर मसालों को विशेष रूप से महामारी के दौरान स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होने की मान्यता मिलने के साथ, इसकी मांग में जबरदस्त वृद्धि हुई है और निर्यात भी बढ़ा है। सरकार ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सुपारी और मसाला विकास निदेशालय द्वारा प्रकाशित एक पुस्तक "स्पाइस स्टैटिस्टिक्स एट ए ग्लांस 2021" का विमोचन करते हुए, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मसालों के उत्पादन और निर्यात को और गति देने के लिए विकास कार्यक्रमों को फिर से व्यवस्थित करने को लेकर रणनीतिक योजना तैयार की जानी है।

यह पुस्तक देश में वर्ष 2014-15 से वर्ष 2020-21 तक पिछले सात वर्षों के दौरान मसाला क्षेत्र में हासिल हुई वृद्धि पर प्रकाश डालती है।

एक सरकारी बयान में तोमर ने आशा व्यक्त की कि यह प्रकाशन सरकारी नीति निर्माताओं तथा मसाला क्षेत्र के वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, किसानों आदि जैसे अंशधारकों के लिए रणनीतिक योजना बनाने में उपयोगी होगा।

कृषि मंत्रालय के अनुसार, "मसालों की मांग विशेष रूप से महामारी के दौरान स्वास्थ्य पूरक के रूप में मसालों की मान्यता के कारण काफी बढ़ गई है। हल्दी, अदरक, जीरा, मिर्च आदि जैसे मसालों के बढ़ते निर्यात से यह स्पष्ट है।’’

देश में मसाला उत्पादन वर्ष 2014-15 में 67.64 लाख टन से बढ़कर वर्ष 2020-21 में 106.79 लाख टन हो गया। इसका रकबा, उक्त अवधि में 32.24 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 45.28 लाख हेक्टेयर हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम