लाइव न्यूज़ :

ई-कॉमर्स क्षेत्र में कुशल श्रमबल की मांग बढ़ रही है : पांडेय

By भाषा | Updated: April 18, 2021 16:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल ई-कॉमर्स क्षेत्र लघु एवं मझोले उपक्रमों (एसएमई) को जबर्दस्त अवसर उपलब्ध करा रहा है और कुशल श्रमबल की मांग लगातार बढ़ रही है। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री महिंद्र नाथ पांडेय ने रविवार को यह बात कही।

उन्होंने कहा कि उपभोक्ता वस्तुएं और सेवाएं खरीदने के लिए ई-कॉमर्स मंच का भरोसा कर रहे हैं।

अमेजन संभव सम्मेलन को संबोधित करते हुए पांडेय ने कहा, ‘‘ई-कॉमर्स क्षेत्र में कुशल श्रमबल की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी के मद्देनजर हमारा मंत्रालय लोगों को कुशल बनाने के लिए कदम उठा रहा है जिससे क्षेत्र की श्रमबल की मांग को पूरा किया जा सके।’’

मंत्री ने कहा कि कृत्रिम मेधा (एआई), क्लाउड कंप्यूटिंग और मशीन लर्निंग जैसे क्षेत्र में नए पीढ़ी के कौशल की मांग बढ़ रही है। ‘‘ये मंच उद्यमियों को बड़े अवसर उपलब्ध करा रहे हैं।’’

पांडेय ने बताया कि सरकार ने इस साल देशभर के आठ लाख युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई 3.0) का तीसरा चरण शुरू कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार