लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में मेगा टेक्सटाइल पार्क की स्थापना की मांग

By भाषा | Updated: November 11, 2021 20:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर आंध्र प्रदेश के उद्योग मंत्री मेकापति गौतम रेड्डी ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर राज्य के कडप्पा जिले में एक मेगा टेक्सटाइल पार्क बनाने की मांग रखी।

रेड्डी ने गोयल से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा कि कडप्पा के कोप्पर्ती में एक मेगा टेक्सटाइल पार्क बनाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार देश भर में सात मेगा टेक्सटाइल पार्क बनाने वाली है। हमने इसमें से एक टेक्सटाइल पार्क कोप्पर्ती में स्थापित करने की मांग की है।"

इसके अलावा उन्होंने गोयल से एक बिजली उपकरण क्षेत्र भी आंध्र प्रदेश में बनाने की मांग की। केंद्र सरकार उत्पादन-संबद्ध प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत देश भर में तीन बिजली उपकरण क्षेत्र बनाने की तैयारी कर रही है।

रेड्डी ने कहा कि केंद्र सरकार को विशाखापट्टनम-चेन्नई गलियारे में आंध्र सरकार की हिस्सेदारी को 20 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा होने पर आंध्र प्रदेश का फायदा होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?