लाइव न्यूज़ :

187.3 गीगावाट के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंची बिजली की मांग: मंत्री

By भाषा | Updated: January 22, 2021 15:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जनवरी बिजली की मांग शुक्रवार को 187.3 गीगावाट के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गयी। इससे अर्थव्यवस्था की बढ़ती क्षमता का पता चलता है। बिजली मंत्री आरके सिंह ने यह कहा।

सिंह ने एक ट्वीट किया, ‘‘बिजली की मांग का एक नया रिकॉर्ड बना है। इसने 20 जनवरी 2021 के 1,85,820 मेगावाट के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। आज सुबह 10 बजकर 28 मिनट पर बिजली की मांग 1,87,300 मेगावाट रही। इससे पुन: अर्थव्यवस्था की बढ़ती ताकत का पता चलता है।’’

पिछले साल 30 दिसंबर को बिजी की मांग 182.89 गीगावाट रही थी, जो तब तक का सबसे उच्च स्तर था।

बिजली मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल जनवरी में बिजली के उच्चतम मांग 170.97 गीगावाट थी।

सरकार ने कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिये 25 मार्च 2020 को देशव्यापी लॉकडाउन लगाया था। इसके चलते अप्रैल से आर्थिक गतिविधियां बाधित होने के कारण बिजली की मांग में गिरावट शुरू हो गयी। अप्रैल से अगस्त 2020 तक लगातार पांच महीने बिजली की मांग महामारी से प्रभावित रही। सितंबर से इसमें वृद्धि शुरू हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार