लाइव न्यूज़ :

‘मखाना’ उत्पादों की मांग अगले तीन वर्षो में 25 से 40 प्रतिशत बढ़ने की संभावना: तोमर

By भाषा | Updated: March 19, 2021 19:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मार्च खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को संसद को सूचित किया कि अगले तीन वर्षो में ‘मखाना’ के मूल्यवर्धित उत्पादों की मांग 25 से 40 प्रतिशत बढ़ सकती है।

उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर, मखाना उत्पाद भारत, चीन, जापान और थाईलैंड जैसे देशों में अत्यधिक लोकप्रिय हैं।

मंत्री ने अपने लिखित जवाब में राज्यसभा को बताया, ‘‘कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के अनुसार, मखाना के मूल्यवर्धित उत्पादों की मांग अगले तीन वर्षों में 25-40 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है।’’

उन्होंने कहा कि मखाना या इसके उत्पादों के निर्यात या आयात के लिए कोई अलग हार्मोनाइज्ड सिस्टम (एचएस) कोड नहीं है। इसलिए, ऐसे उत्पादों के निर्यात और आयात के लिए अनुमान उपलब्ध नहीं हैं।

मखाना उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में मंत्री ने कहा कि केंद्र ने ‘एक जिला- एक उत्पाद’ (ओडीओपी) योजना के तहत इसके लिए बिहार के छह जिलों- अररिया, दरभंगा, कटिहार, मधुबनी, सहरसा और सुपौल की पहचान की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय