लाइव न्यूज़ :

पंजाब की अमृतसर, लुधियाना के लिए नहर के जरिये जलापूर्ति के लिए 21 करोड़ डॉलर कर्ज की मांग

By भाषा | Updated: June 18, 2021 21:11 IST

Open in App

चंडीगढ़, 18 जून पंजाब सरकार, पंजाब नगर सेवा उन्नयन परियोजना (पीएमएसआईपी) के तहत अमृतसर और लुधियाना के लिये नहर आधारित जलापूर्ति परियोजना के लिए विश्व बैंक अथवा एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) से 21 करोड़ डॉलर का ऋण मांगेगी।

एक सरकारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में एक आभासी बैठक में राज्य मंत्रिमंडल द्वारा शुक्रवार को ऋण लेने का निर्णय लिया गया।

राज्य मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को परियोजना के उद्देश्यों को पूरा करने और विश्व बैंक या एआईआईबी द्वारा प्रस्तावित विभिन्न गतिविधियों के सफल और समय पर कार्यान्वयन सुनिश्चित करने को लेकर निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है।

मंत्रिमंडल को बताया गया कि लुधियाना और अमृतसर कस्बों के निवासियों को वर्तमान जल आपूर्ति प्रणाली विभिन्न स्थानों पर लगाये गये गहरे बोर ट्यूबवेल के माध्यम से होती है।

हालांकि, समय के साथ, भूजल स्तर कम हो रहा है, जिससे ट्यूबवेल को बार-बार बदलने की आवश्यकता होती है। साथ ही, नलकूपों में पानी का बहाव कम हो जाता है, जिसके परिणामस्वरूप, निवासियों को अक्सर पीने के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिलने की शिकायत होती है।

बयान में कहा गया, ‘‘इस समस्या को दूर करने के लिए, अब विश्व बैंक / एआईआईबी से 21 करोड़ डॉलर का ऋण लेकर इन दोनों शहरों में नहर के जरिये पानी की आपूर्ति किये जाने का फैसला किया गया है

इसमें कहा गया है, ‘‘अमृतसर शहर के लिए नहर से पानी की आपूर्ति का काम पहले ही सौंपा जा चुका है, जबकि लुधियाना शहर के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किया जा रहा है। परियोजना के कार्यान्वयन की अवधि काम सौंपे जाने के बाद तीन साल की होगी।’’

राज्य सरकार ने जून 2018 में, केंद्र सरकार के आर्थिक मामलों के विभाग (डीईए) के माध्यम से, विश्व बैंक से अमृतसर और लुधियाना में चौबीसों घंटे नहर से जलापूर्ति परियोजनाओं को लागू करने में पंजाब का समर्थन करने का अनुरोध किया था।

विश्व बैंक की तकनीकी सहायता से, वर्ष 2015 में दोनों शहरों के लिए पूर्व-व्यवहार्यता रिपोर्ट तैयार की गई और वर्ष 2019 में उसे अद्यतन किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?