लाइव न्यूज़ :

कार्लाइल सौदे से हटने का फैसला सोच-समझकर, कानूनी लड़ाई नहीं चाहते थे : पीएनबी हाउसिंग

By भाषा | Updated: November 7, 2021 16:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात नवंबर पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हरदयाल प्रसाद ने कहा कि कंपनी ने कार्लाइल की अगुवाई में 4,000 करोड़ रुपये के सौदे से पीछे हटने का फैसला सोच-समझकर किया है। उन्होंने कहा कि हम लंबी कानूनी लड़ाई में नहीं फंसना चाहते थे, क्योंकि इससे हम कर्ज देने के कारोबार से भटक सकते थे।

पिछले महीने कंपनी ने कहा कि उसने कार्लाइल के नेतृत्व में 4,000 करोड़ रुपये के पूंजी निवेश सौदे पर आगे नहीं बढ़ने का फैसला किया है क्योंकि कानूनी लड़ाई कंपनी और उसके हितधारकों के सर्वोत्तम हित में नहीं होगी।

इस सौदे को 31 मई को अंतिम रूप दिया गया था। इसके तुरंत बाद यह निवेशकों को दिए जा रहे शेयरों के मूल्यांकन के संबंध में विवाद में फंस गया। बाद में बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के हस्तक्षेप से यह मामला प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) तक पहुंच गया।

प्रसाद ने पीटीआई-भाषा को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘अगर आप इसे देखें, तो कुछ भी गलत नहीं है। हमने सेबी की नीति, एलओडीआर निर्देशों का पालन किया है, हमने सब कुछ करने की कोशिश की। यह केवल स्पष्टीकरण का मामला था। लेकिन कानूनी मंजूरी में बाधाओं के कारण यह एक लंबी प्रक्रिया की तरह लग रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?