लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के खान मार्केट में किराया 14 प्रतिशत घटा, ज्यादातर महंगे बाजारों में किराया घटा: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: April 24, 2021 20:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल कोविड-19 महामारी के बीच दिल्ली के उच्चवर्गीय खान मार्केट में पिछले साल किराए में 14 प्रतिशत की कमी आई और इसे एशिया प्रशांत क्षेत्र के सर्वाधिक महंगे स्ट्रीट किराया स्थलों में 21वां स्थान मिला।

प्रॉपर्टी सलाहकार कुशमैन एंड वेकफील्ड की ताजा ‘मेन स्ट्रीट रिपोर्ट’ में कहा गया है कि इस दौरान भारत के करीब 80 प्रतिशत महंगे स्ट्रीट किराया बाजारों में किराया घटा है।

रिपोर्ट के मुताबिक किराए के लिए तीन सबसे महंगे शहर हांगकांग, टोक्यो और सिडनी हैं।

इस दौरान सबसे अधिक प्रभावित होने वाला बाजार हांगकांग का कॉजवे बे रहा, जहां किराए में 43 फीसदी की गिरावट हुई।

रिपोर्ट में कहा गया कि भारत का खान मार्केट 2020 में 14 प्रतिशत की गिरावट के साथ किराए के लिहाज से शीर्ष 20 सबसे महंगे बाजारों की सूची से बाहर हो गया। इस सूची में खान मार्केट को 21वां स्थान मिला।

इस दौरान कोलकाता और बेंगलूरू में किरायों में कमी क्रमश: 18 और 14 प्रतिशत रही। चेन्नई और अहमदाबाद में गिरावट दो प्रतिशत से कम रही।

कंपनी के प्रबंध निदेशक (भारत एवं दक्षिण पूर्व एशिया) अंशुल जैन ने किा कि एशिया प्रशांत क्षेत्र में दुनिया के 64 प्रतिशत स्मार्ट फोन रखने वाले है। यह

क्षेत्र विश्व के कुल 3900 अरब डालर के ई-वाणिज्य बाजार में 2500 अरब डालर का योगदान कर रहा है। इससे यह बात समझी जा सकती है कि मामारी ने ग्राहकों को आनलाइन खरीदारी के लिए बाध्य किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

ज़रा हटकेVIDEO: चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने आया चोर, महिला ने चोर को रंगे हाथों दबोचा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार