लाइव न्यूज़ :

दिल्ली परिवहन निगम ने 300 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: March 1, 2021 23:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मार्च दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने सोमवार को 300 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने को लेकर बोलियों को मंजूरी दे दी। इस कदम की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सराहना करते हुए कहा कि उनकी सरकार सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलने को लेकर प्रतिबद्ध है।

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने निदेशक मंडल की बैठक के बाद कहा कि मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद 300 इलेक्ट्रिक बसें अक्टूबर से आनी शुरू हो जाएगी और अगले साल फरवरी तक सभी बसों को बेड़े में शामिल कर लिया जाएगा।

केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘निजी वाहनों के साथ हम सार्वजनिक वाहनों को इलेक्ट्रिक में तब्दील करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं...दिल्ली लोगों और सरकार के संयुक्त प्रयासों से प्रदूषण को काबू में लाएगी। हमारी इलेक्ट्रिक वाहन की नीति दुनिया के लिये मिसाल बनेगी।’’

ये 300 बसें एसी (एयर कंडीशनर) और ‘लो फ्लोर’ होंगी। इसमें सीसीटीवी, जीपीएस समेत सभी अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी।

इससे पहले, डीटीसी ने 300 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने को लेकर पिछले साल दिसंबर में खुली निविदा जारी की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?