लाइव न्यूज़ :

दिल्ली और मुंबई में नई ऊंचाई पर पेट्रोल-डीजल का भाव, यहां जानिए क्या हैं नई कीमतें 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 13, 2021 16:13 IST

Petrol Diesel Price: राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल के दाम 84.45 रुपये प्रति लीटर के नए उच्चस्तर पर पहुंच गए हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों ने पांच दिन के बाद ईंधन कीमतों में बुधवार को फिर बढ़ोतरी की।

Open in App
ठळक मुद्देमूल्य अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम 25-25 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत अब 84.45 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 91.07 रुपये लीटर और डीजल 81.34 रुपये में आता है।

नई दिल्लीः बुधवार को ईंधन की कीमतों ने नई ऊंचाई को छू लिया। दिल्ली और मुंबई में भाव आसमान छू रहे हैं। ग्राहक परेशान हो गए हैं।

पांच दिन के अंतराल के बाद राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत अब 84.45 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम 25-25 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं।

दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 84.45 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 74.63 रुपये है। मुंबई में पेट्रोल 91.07 रुपये लीटर और डीजल 81.34 रुपये में आता है। यह दिल्ली में पेट्रोल की अब तक की सबसे ऊंची कीमत है, जबकि डीजल मुंबई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर है।

7 जनवरी को पेट्रोल की कीमत 84.20 रुपये प्रति लीटर के उच्च स्तर पर पहुंच गई थी

7 जनवरी को पेट्रोल की कीमत 84.20 रुपये प्रति लीटर के उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 6 जनवरी को लगभग एक महीने के अंतराल के बाद दैनिक मूल्य में फिर से बढ़ोतरी किया है।

दिल्ली में अब पेट्रोल 84.45 रुपये प्रति लीटर और डीजल 74.63 रुपये प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में पेट्रोल के दाम 91.07 रुपये प्रति लीटर और डीजल के 81.34 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं। दिल्ली में अब पेट्रोल के दाम अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर हैं।

वहीं मुंबई में डीजल की कीमत रिकॉर्डस्तर पर पहुंच गई है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों...इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (एचपीसीएल) ने छह जनवरी से वाहन ईंधन कीमतों में संशोधन फिर शुरू किया है। इससे पहले करीब एक माह तक ईंधन कीमतों में संशोधन नहीं हुआ था। दो लगातार दिनों में पेट्रोल के दाम 49 पैसे प्रति लीटर और डीजल के 51 पैसे प्रति लीटर बढ़े हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम लगातार सात दिन तक बढ़ने के बाद फिर शुरू हुआ है

वाहन ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम लगातार सात दिन तक बढ़ने के बाद फिर शुरू हुआ है। अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 1.3 प्रतिशत बढ़कर 53.88 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। वहीं ब्रेंट कच्चा तेल 79 सेंट बढ़कर 57.37 प्रति डॉलर पर पहुंच गया है। सात जनवरी को पेट्रोल 84.20 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड पर पहुंचा था। इससे पहले चार अक्टूबर, 2018 को दिल्ली में पेट्रोल 84 रुपये प्रति लीटर के उच्चस्तर पर पहुंचा था।

इसी दिन डीजल भी 75.45 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्डस्तर पर था। मुंबई में भी चार अक्टूबर, 2018 को पेट्रोल 91.34 रुपये प्रति लीटर के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया था। मई, 2020 के बाद पेट्रोल 14.79 रुपये प्रति लीटर और डीजल 12.34 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 32.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 31.83 रुपये प्रति लीटर है। दिल्ली में पेट्रोल पर मूल्यवर्धित कर (वैट) 19.32 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10.85 रुपये प्रति लीटर है। 

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भावमुंबईदिल्लीनरेंद्र मोदीइकॉनोमीधर्मेंद्र प्रधान
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?