Delhi-Mumbai Expressway: 24 घंटे के मुकाबले महज 12 घंटे में पहुंचे दिल्ली से मुंबई, दिसंबर 2024 में शुरू, आठ लेन वाले एक्सप्रेस-वे पर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी दौड़ाएं!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 9, 2023 14:00 IST2023-06-09T13:58:58+5:302023-06-09T14:00:09+5:30

Delhi-Mumbai Expressway 2023: ‘‘एक्सप्रेस-वे के जरिये दिल्ली से मुंबई की दूरी मौजूदा 24 घंटे के मुकाबले महज 12 घंटे में तय की जा सकेगी। यह स्थिति दिसंबर 2024 के आस-पास आ जाएगी, जब इस परियोजना के सारे खंडों में काम पूरा हो जाएगा।’’

Delhi-Mumbai Expressway 2023 Delhi to Mumbai in just 12 hours as against 24 hours starting in December 2024 Drive speed 120 kmph eight-lane expressway | Delhi-Mumbai Expressway: 24 घंटे के मुकाबले महज 12 घंटे में पहुंचे दिल्ली से मुंबई, दिसंबर 2024 में शुरू, आठ लेन वाले एक्सप्रेस-वे पर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी दौड़ाएं!

सांकेतिक फोटो

Highlightsदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर 120 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से गाड़ी दौड़ाई जा सकेगी।एक्सप्रेस-वे से लॉजिस्टिक्स (माल की ढुलाई एवं आपूर्ति के काम) को जबर्दस्त फायदा पहुंचेगा और गाड़ियों में ईंधन की बचत होगी। 26,000 करोड़ रुपये की लागत वाली राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा की।

Delhi-Mumbai Expressway 2023: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के नवनियुक्त सचिव अनुराग जैन ने कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य अगले साल दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है जिससे देश के दोनों महानगरों के बीच का फासला महज 12 घंटे में तय किया जा सकेगा।

जैन ने इंदौर में बताया,‘‘एक्सप्रेस-वे के जरिये दिल्ली से मुंबई की दूरी मौजूदा 24 घंटे के मुकाबले महज 12 घंटे में तय की जा सकेगी। यह स्थिति दिसंबर 2024 के आस-पास आ जाएगी, जब इस परियोजना के सारे खंडों में काम पूरा हो जाएगा।’’ उन्होंने बताया कि आठ लेन वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर 120 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से गाड़ी दौड़ाई जा सकेगी।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग सचिव ने कहा,"दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से लॉजिस्टिक्स (माल की ढुलाई एवं आपूर्ति के काम) को जबर्दस्त फायदा पहुंचेगा और गाड़ियों में ईंधन की बचत होगी। यह मार्ग देश की तस्वीर बदल देगा।’’ मीडिया के साथ बातचीत से पहले, जैन ने उनके विभाग की मध्यप्रदेश में चल रहीं 26,000 करोड़ रुपये की लागत वाली राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा की।

उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं के तहत सूबे में कुल 7,700 किलोमीटर लंबी सड़कें बनाई जानी हैं। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग सचिव ने बताया कि कुल 1,350 किलोमीटर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का 245 किलोमीटर लम्बा हिस्सा मध्यप्रदेश से गुजर रहा है और राज्य में इसके कुल नौ खंडों में से केवल एक हिस्से में महज पखवाड़े भर का काम बाकी है।

जैन ने बताया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की देश में चार ‘मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क’ (एमएमएलपी) विकसित करने की योजना है और इनमें से सबसे पहला एमएमएलपी मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में बनेगा। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत इंदौर में 300 एकड़ में बनने वाले एमएमएलपी के लिए जमीन अधिग्रहण का काम सितंबर तक पूरा हो जाएगा और इसके बाद इसका निर्माण कार्य शुरू होगा।

Web Title: Delhi-Mumbai Expressway 2023 Delhi to Mumbai in just 12 hours as against 24 hours starting in December 2024 Drive speed 120 kmph eight-lane expressway

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे