लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के मंत्री की कंपनियों से इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने, सीएसआर से चार्जिंग स्टेशन लगाने की अपील

By भाषा | Updated: March 14, 2021 20:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मार्च दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने रविवार को कंपनियों से अपने बेड़े में इलेक्ट्रिक वाहनों को शामिल करने तथा सीएसआर कोष से चार्जिंग स्टेशन लगाने की अपील की।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मंत्री ने दिल्ली सरकार की महत्वाकांक्षी मुहिम ‘स्विच दिल्ली’ के तहत यह अपील की। इस मुहिम के छठे सप्ताह में इस बात पर जोर दिया जायेगा कि किस तरह से कॉरपोरेट जगत इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में जागरुकता फैला सकता है।

गहलोत ने कहा कि दिल्ली स्थित कंपनियों ने असाधारण प्रदर्शन किया है और शहर को इकोनॉमिक हब बनाया है। उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने में भी दिल्ली की कंपनियों से अगुवाई करने की अपील की।

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली सरकार कॉर्पोरेट्स से अपील करती है कि वे अपने वाहन बेड़े को ईवी में स्विच करें। हम उनसे अधिक से अधिक व्यक्तियों को ईवी पर स्विच करने के प्रति प्रोत्साहित करने के लिये अपने कार्यालय परिसर में चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की भी अपील करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें