लाइव न्यूज़ :

जीएसटी बढ़ाने के खिलाफ कारोबारियों के विरोध का समर्थन करती है दिल्ली सरकार: सिसोदिया

By भाषा | Updated: December 30, 2021 17:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि कपड़ों पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) बढ़ाने के खिलाफ कारोबारियों के विरोध का दिल्ली सरकार समर्थन करती है और जीएसटी परिषद की बैठक में यह मुद्दा उठाया जाएगा।

कपड़ों पर जीएसटी की दर पांच फीसदी से बढ़ाकर आगामी एक जनवरी से 12 फीसदी करने के केंद्र के कदम खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को कई बाजार बंद रहे।

वित्त मंत्री की भी जिम्मेदारी संभाल रहे सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘‘जीएसटी दर को पांच फीसदी से बढ़ाकर 12 प्रतिशत करने के खिलाफ कपड़ा व्यापारियों का विरोध उचित है। आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार कर दरें कम रखने के पक्ष में हैं। जीएसटी परिषद की कल होने वाली बैठक में मैं कपड़े पर कर कम रखने की मांग करूंगा।’’

उद्योग संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड ऐंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने कर में वद्धि वापस लेने की मांग की है और शहर के कपड़ा बाजारों को बंद रखने का आह्वान किया है।

सीटीआई के अध्यक्ष ब्रिजेश गोयल ने कहा कि जीएसटी परिषद का प्रस्ताव है कि एक जनवरी से कपड़ों पर कर की दर वर्तमान पांच फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी की जानी चाहिए और व्यापारी वर्ग इसका विरोध कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम