लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने टाटा नेक्सन ईवी को सब्सिडी सूची से हटाया

By भाषा | Updated: March 1, 2021 21:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मार्च दिल्ली सरकार ने टाटा नेक्सन कार के इलेक्ट्रिक संस्करण को अपनी इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की सब्सिडी सूची से हटा दिया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह मॉडल एक चार्ज पर एक विशेष रेंज के मानदंड को पूरा करने में विफल रहा है।

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि कई प्रयोगकर्ताओं ने नेक्सन इलेक्ट्रिक वाहन की ड्राइविंग रेंज मानदंडों के अनुरूप नहीं रहने की शिकायत की थी।

गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘कई लोगों की शिकायत के बाद इस ईवी कार मॉडल पर सब्सिडी रोकने का फैसला किया गया है। अभी इसपर समिति की अंतिम रिपोर्ट आनी है।’’

मंत्री ने कहा कि हम इलेक्ट्रिक वाहनों को समर्थन देने के लिए तैयार हैं लेकिन यह विनिर्माताओं द्वारा उपभोक्तओं से किए गए गलत दावों की कीमत पर नहीं होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?