कोविड संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये 15 दिन का का ‘लॉकडाउन’ लगाये दिल्ली सरकार: कैट

By भाषा | Updated: April 18, 2021 20:59 IST2021-04-18T20:59:42+5:302021-04-18T20:59:42+5:30

Delhi government imposes 15-day 'lockdown' to prevent spread of Kovid infection: CAT | कोविड संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये 15 दिन का का ‘लॉकडाउन’ लगाये दिल्ली सरकार: कैट

कोविड संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये 15 दिन का का ‘लॉकडाउन’ लगाये दिल्ली सरकार: कैट

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल व्यापारियों के संगठन कैट ने रविवार को दिल्ली सरकार से कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के लिये कम-से-कम 15 दिन का ‘लॉकडाउन’ लगाने का आग्रह किया।

कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने कहा कि यह दिल्ली के लोगों और व्यापारियों के हित में महत्वपूर्ण है।

कैट ने कहा कि यह सही है, दिल्ली में ‘लॉकडाउन’ से कारोबार और आर्थिक गतिविधियां प्रभावित होंगी, लेकिन अभी लोगों का जीवन पहली प्राथमिकता है।

व्यापारियों के संगठन ने एक बयान में कहा,, ‘‘दिल्ली में तत्काल प्रभाव से 15 दिन के लिये ‘लॉकडाउन’ लगाया जाना चाहिए।’’

कैट ने यह भी कहा कि दिल्ली में हवाईअड्डों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों तथा सभी सीमावर्ती इलाकों में कोविड-19 जांच के कड़े उपाय होने चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो कि कोरोना वायरस प्रभावित व्यक्ति राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश नहीं करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Delhi government imposes 15-day 'lockdown' to prevent spread of Kovid infection: CAT

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे