Delhi Government: दिल्ली सरकार तोहफा?, सभी श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी ₹500 तक बढ़ाई, 1 अप्रैल से लागू

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 16, 2025 10:12 IST2025-04-16T10:11:07+5:302025-04-16T10:12:06+5:30

Delhi Government: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने उसके द्वारा काम पर रखे गए कुशल एवं अकुशल श्रमिकों की पारिश्रमिक में वृद्धि की है ताकि उन्हें बढ़ती महंगाई के बीच राहत मिल सके।

Delhi government hikes minimum wages by up to ₹500 for all workers minimum wage unskilled workers increased ₹18,066 per month to ₹18,456 | Delhi Government: दिल्ली सरकार तोहफा?, सभी श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी ₹500 तक बढ़ाई, 1 अप्रैल से लागू

file photo

Highlightsगैर-मैट्रिकुलेट श्रमिकों के लिए प्रति माह मजदूरी ₹19,929 से बढ़कर ₹20,371 हो गई है।स्नातक और उससे ऊपर के कर्मचारियों के लिए ₹23,836 से ₹24,356 तक है।जिले के संयुक्त श्रम आयुक्त और उप श्रम आयुक्त के समक्ष अपना दावा दायर कर सकता है।

Delhi Government: दिल्ली सरकार ने शहर के सभी श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी में ₹500 तक की वृद्धि की घोषणा की। नई मजदूरी 1 अप्रैल से लागू होगी। संशोधित दरों के अनुसार, अकुशल श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी ₹18,066 प्रति माह से बढ़कर ₹18,456 हो गई है, अर्ध-कुशल श्रमिकों के लिए ₹19,929 से बढ़कर ₹20,371 हो गई है और कुशल श्रमिकों के लिए ₹22,411 से बढ़कर ₹21,917 हो गई है। इसी तरह, गैर-मैट्रिकुलेट श्रमिकों के लिए प्रति माह मजदूरी ₹19,929 से बढ़कर ₹20,371 हो गई है।

मैट्रिक पास लेकिन स्नातक नहीं कर्मचारियों के लिए वेतन ₹21,917 से ₹22,411 और स्नातक और उससे ऊपर के कर्मचारियों के लिए ₹23,836 से ₹24,356 तक है। संयुक्त श्रम आयुक्त केएम सिंह ने कहा कि जिस किसी को भी न्यूनतम मजदूरी दरों से कम भुगतान किया जाता है। वह जिले के संयुक्त श्रम आयुक्त और उप श्रम आयुक्त के समक्ष अपना दावा दायर कर सकता है।

जिन्हें न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के तहत प्राधिकारी के रूप में अधिसूचित किया गया है। आदेश में उल्लेख किया गया है, "मजदूरी में यह वृद्धि न केवल मुद्रास्फीति दर को बेअसर करेगी, बल्कि दिल्ली में काम करने वाले बड़ी संख्या में श्रमिकों को राहत भी प्रदान करेगी।" 

अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दिल्ली के सचिव सह श्रम आयुक्त ने एक बयान में बताया कि सरकार ने कुशल एवं अकुशल श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी की अधिसूचित दरों में वृद्धि की है। यह वृद्धि केंद्र द्वारा घोषित महंगाई भत्ते की दरों के कारण की गई है।

Web Title: Delhi government hikes minimum wages by up to ₹500 for all workers minimum wage unskilled workers increased ₹18,066 per month to ₹18,456

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे