लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने संपत्तियों की सर्किल दरों में 20 फीसदी की कटौती की

By भाषा | Updated: February 5, 2021 22:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच फरवरी दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को सभी क्षेत्रों में आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक संपत्तियों की सर्किल दरों में 20 फीसदी की कटौती की, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में लोगों के लिए अचल संपत्ति खरीदना ‘‘काफी’’ सस्ता हो गया।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि बस्तियों और क्षेत्रों की सभी श्रेणियों में आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक संपत्तियों से संबंधित सर्किल दरें 30 सितंबर 2021 तक 20 प्रतिशत तक कम कर दी गई हैं।

केजरीवाल ने उम्मीद जताई कि इस कदम से अर्थव्यवस्था को कोविड​​-19 महामारी के बाद पटरी पर लाने और बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘जब हम कोविड के बाद के दौर में आर्थिक संकुचन से धीरे-धीरे उबर रहे हैं, तो यह हमारी सरकार का कर्तव्य है कि आम आदमी पर वित्तीय बोझ को कम करने के लिए सभी कदम उठाए।’’

उन्होंने कहा कि इस फैसले से लोगों को संपत्ति की खरीद-बिक्री करने, रियल एस्टेट क्षेत्र को पुनर्जीवित करने और रोजगार के नए मौके तैयार करने की उम्मीद है।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि संपत्ति खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए यह बड़ी राहत है और इससे रियल एस्टेट क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।

सर्किल रेट में 20 प्रतिशत की कमी से स्टैंप शुल्क या पंजीकरण शुल्क में करीब एक प्रतिशत की कमी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?