लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की अदालत ने यूनिटेक के प्रवर्तक संजय चंद्रा की पत्नी, पिता को ईडी की हिरासत में भेजा

By भाषा | Updated: October 5, 2021 22:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली,पांच अक्टूबर दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को धन शोधन के मामले में यूनिटेक समूह के पूर्व प्रवर्तक संजय चंद्रा की पत्नी प्रीति चंद्रा और उनके पिता रमेश चंद्रा समेत तीन लोगों को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेन्द्र राणा ने प्रीति चंद्रा को नौ अक्टूबर और रमेश चंद्रा को आठ अक्टूबर तक के लिये हिरासत में भेजा है। राजेश मलिक को 11 अक्टूबर तक के लिये हिरासत में भेजा गया है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ के लिये आरोपियों को सात दिन के लिये हिरासत में देने का आग्रह किया था।

प्रीति चंद्रा की तरफ से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता पी के दुबे ने रिमांड आवेदन का विरोध किया और कहा कि वह जब भी जरूरत हुई है, जांच एजेंसी के समक्ष उपस्थित हुई हैं। ऐसे में उन्हें हिरासत में भेजे जाने की जरूरत नहीं है।

अधिवक्ता ने यह भी कहा कि उनकी मुवक्किल जांच में पूरा सहयोग करती रही हैं।

रमेश चंद्रा यूनिटेक लि. के संस्थापक हैं। राजेश मलिक कार्नोस्टी मैनेजमेंट (इंडिया) प्राइवेट लि. में अधिकारी हैं। वह मामले में कथित रूप से शामिल रहे हैं।

संजय चंद्रा और उनके भाई अजय चंद्रा को मकान खरीदारों के साथ धोखाधड़ी के आरोप में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने 2017 में गिरफ्तार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें