लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सर्राफा बाजार: सोना 200 रुपये, चांदी 330 रुपये मजबूत

By भाषा | Updated: June 12, 2019 19:23 IST

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में सकारात्मक रुख और घरेलू मांग में तेजी के कारण कारोबारी धारणा में तेजी आई जिससे सोने की कीमतों में तेजी आई।

Open in App

विदेशों में मजबूती और स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढ़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 200 रुपये की तेजी के साथ 33,570 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अखिल भारतीय सर्राफा संगठन के अनुसार, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के ताजा उठाव के कारण चांदी की कीमत भी 330 रुपये की तेजी के साथ 37,890 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी।

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में सकारात्मक रुख और घरेलू मांग में तेजी के कारण कारोबारी धारणा में तेजी आई जिससे सोने की कीमतों में तेजी आई। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध के तनाव बढ़ने के बीच निवेशकों में सर्राफा मांग बढ़ने के कारण न्यूयॉर्क में सोना तेजी के साथ 1,337 डॉलर प्रति औंस हो गया। जबकि चांदी भी तेजी के साथ 14.89 डॉलर प्रति औंस हो गयी।

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 और 99.5 प्रतिशत की शुद्धता वाले सोने के भाव में 200 -200 रुपये की तेजी रही और ये क्रमश: 33,570 और 33,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। हालांकि गिन्नी (8ग्राम) 26,700 रुपये के पिछले स्तर पर बनी रही।

चांदी हाजिर की कीमत 330 रुपये बढ़कर 37,890 प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 251 रुपये की तेजी के साथ 36,906 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। दूसरी ओर चांदी सिक्का का भाव लिवाल 80,000 और बिकवाल 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर बना रहा।

टॅग्स :बिज़नेससोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबार अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है