लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सर्राफा बाजारः सोने में 56 रुपये की मामूली गिरावट, चांदी में भी 738 RS की हानि

By भाषा | Updated: September 4, 2020 18:36 IST

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘रुपये के मूल्य में सुधार दर्ज होने के कारण दिल्ली में 24 कैरेट के सोने की हाजिर कीमत में 56 रुपये की मामूली गिरावट आयी।’’

Open in App
ठळक मुद्देसोना 56 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 51,770 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। चांदी की कीमत भी 738 रुपये गिरकर 68,371 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी जो पहले 69,109 रुपये प्रति किलो थी।सोना तेजी का रुख दर्शाता 1,935 डॉलर प्रति औंस था जबकि चांदी का भाव 26.71 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रहा।

नई दिल्लीः रुपये के मजबूत होने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 56 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 51,770 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने इसकी जानकारी दी।

इससे पिछले सत्र में सोना 51,826 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 738 रुपये गिरकर 68,371 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी जो पहले 69,109 रुपये प्रति किलो थी। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘रुपये के मूल्य में सुधार दर्ज होने के कारण दिल्ली में 24 कैरेट के सोने की हाजिर कीमत में 56 रुपये की मामूली गिरावट आयी।’’

रुपये में दो दिनों से जारी गिरावट थम गई और शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले यह 33 पैसे की तेजी के साथ 73.14 (प्रारंभिक आंकड़ा) पर बंद हुआ जबकि घरेलू शेयर बाजार में पर्याप्त हानि दर्ज हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी का रुख दर्शाता 1,935 डॉलर प्रति औंस था जबकि चांदी का भाव 26.71 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रहा।

वैश्विक बिकवाली दबाव से घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट, बैंक, वित्त शेयरों को सर्वाधिक नुकसान

अमेरिका के वॉल स्ट्रीट में प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली दबाव का घरेलू शेयर बाजारों पर भी असर हुआ। निवेशकों की बिकवाली से शुक्रवार को सेंसेक्स 634 अंक लुढ़क गया और निफ्टी 11,350 अंक के स्तर से नीचे आ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत बैंक व वित्त समूह के शेयरों का गिरावट में प्रमुख योगदान रहा।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स कारोबार की शुरुआत में नीचे खुला और पूरे कारोबार के दौरान दबाव में रहा। अंतत: यह 633.76 अंक यानी 1.63 प्रतिशत गिरकर 38,357.18 अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी 193.60 अंक यानी 1.68 प्रतिशत गिरकर 11,333.85 अंक पर बंद हुआ। मारुति सुजुकी को छोड़ कर सेंसेक्स की सभी कंपनियां नुकसान में रहीं। मारुति सुजुकी का शेयर 1.70 प्रतिशत बढ़त में रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस बैंक का शेयर सर्वाधिक 4.07 प्रतिशत गिरावट में रहा।

इसके अलावा टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, आईटीसी, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक और एचडीएफसी के शेयर गिरावट में रहे। कारोबारियों के अनुसार, घरेलू बाजार ने भी वैश्विक बाजारों की बिकवाली का अनुसरण किया। प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में गिरावट से अमेरिका के वॉल स्ट्रीट में शेयर बाजार गिरावट में बंद हुए। नासडैक करीब पांच प्रतिशत की गिरावट में रहा। डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 807.77 अंक यानी 2.78 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी।

दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.25 प्रतिशत तक की गिरावट में रहे

इसके बाद एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.25 प्रतिशत तक की गिरावट में रहे। हालांकि, यूरोपीय बाजारों में कारोबार की मजबूती के साथ शुरुआत हुई। पूरे सप्ताह की यदि बात की जाये तो सेंसेक्स में 1,110.13 अंक यानी 2.81 प्रतिशत की गिरावट रही। वहीं निफ्टी 313.75 अंक यानी 2.69 प्रतिशत के नुकसान में रहा। कोटक सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (पीसीजी रिसर्च) संजीव जरबड़े ने कहा कि सप्ताह के दौरान बाजार सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के उम्मीद से कमजोर आंकड़े और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के संग्रह में कमी को लेकर सतर्क रहा। हालांकि, वाहनों की बिक्री और खरीद प्रबंधकों के सूचकांक में कुछ सुधार दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने पिछले पांच दिवसों में 18.4 करोड़ डॉलर के शेयरों की खरीद की है, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने इस दौरान 28.7 करोड़ डॉलर के शेयरों की बिकवाली की।’’ उन्होंने कहा कि भारत-चीन सीमा तनाव, संक्रमण के बढ़ते मामले, वैश्विक बाजार की गिरावट और मूल्यांकन घरेलू बाजार के लिये प्रमुख जोखिम हैं।

बीएसई के सभी समूह नुकसान में बंद हुए। धातु, विद्युत, दूरसंचार, रियल्टी, बैंकेक्स और यूटिलिटी के सूचकांक 2.99 प्रतिशत तक गिर गये। बीएसई का मिड कैप और स्मॉल कैप भी 1.74 प्रतिशत तक की गिरावट में रहा। इस बीच विदेशी मुद्रा बाजार में, रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 33 पैसे बढ़कर 73.14 पर बंद हुआ। वहीं, कच्चा तेल के वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा 0.91 प्रतिशत बढ़कर 44.47 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

टॅग्स :सोने का भावचांदी के भावइकॉनोमीसेंसेक्सनिफ्टीमुंबईदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!