लाइव न्यूज़ :

नयी संभावनाएं तलाशने युगांडा रवाना हुआ भारतीय उद्योगपतियों का प्रतिनिधिमडल

By भाषा | Updated: December 1, 2021 15:55 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश), एक दिसंबर सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए 21 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को भारत से युगांडा रवाना हुआ। यह दल अपने उत्पादों के लिए बाजार ढूंढने और अपना उद्योग स्थापित करने की संभावनाओं को तलाशेगा।

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने 'पीटीआई- भाषा' को बताया कि भारत के विभिन्न प्रदेशों से 21 सदस्यों का दल युगांडा के लिए आज रवाना हुआ है। इनमें से 11 सदस्य शाहजहांपुर से जा रहे हैं। आगामी तीन दिसंबर को युगांडा पहुंचने वाला यह दल वहां के प्रधानमंत्री रोविनाह नव्वाजा तथा राष्ट्रपति योवेरी मूसेवेनी से भी मुलाकात करेगा।

उन्होंने बताया कि उनके नेतृत्व में आयोजित हो रहे सात दिनों के इस भ्रमण कार्यक्रम में प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों की युगांडा के उद्योगपतियों के साथ बैठकें होने के अलावा प्रशासनिक स्तर पर भी कई बैठकें होंगी। इसके जरिये भारत का प्रतिनिधिमंडल युगांडा में अपने उत्पादों का बाजार तलाशने के साथ-साथ वहां अपनी औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की संभावनाओं का आकलन भी करेगा।

गौरतलब है कि इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन भारत में कुटीर, लघु एवं मझोले उद्योगों की एक प्रतिनिधि संस्था है।

अग्रवाल ने बताया कि लंबे समय से चले आ रहे भारत और युगांडा के संबंधों को ध्यान में रखते हुए आईआईए की यह पहल द्विपक्षीय व्यापार, प्रौद्योगिकी विकास, कौशल विकास और उद्यमिता के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच संबंधों का विस्तार करने में मददगार साबित होगी।

गौरतलब है कि दो माह पूर्व युगांडा की उच्चायुक्त ग्रेस अकीलो तथा निवेश सचिव सूफिया ने शाहजहांपुर आकर उद्योगपतियों से मुलाकात की थी और उन्हें अपने देश में उद्योग स्थापित करने का निमंत्रण दिया था। इसी परिप्रेक्ष्य में यहां के उद्योगपतियों का एक दल युगांडा जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?