लाइव न्यूज़ :

चिप संकट से नए उत्पादों में विलंब, जोखिम से निपटने के उपाय कर रहे हैं : सिएमा

By भाषा | Updated: September 26, 2021 16:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 सितंबर घरेलू उपकरण और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग सेमीकंडक्टर और चिप के संकट से जूझ रहा है। उद्योग के निकाय उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स एवं उपकरण विनिर्माता संघ (सिएमा) ने कहा कि यह संकट न केवल 2022 तक बना रहेगा बल्कि इसके 2023 तक भी जाने की आशंका है।

सिएमा के अध्यक्ष कमल नंदी ने कहा कि कई विनिर्माता अपने उत्पादों में सामग्री के रूप में चिप का इस्तेमाल करते हैं। चिप के संकट से उनकी क्षमता प्रभावित हो रही है। इससे नए उत्पादों की पेशकश में भी विलंब हो रहा है।

नंदी ने कहा कि चिप की कमी और लौह उत्पाद बढ़ने से क्षेत्र में कीमतों में आई गिरावट के प्रभाव समाप्त हो गया है।

उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जों की कमी की वजह से थोड़े समय के लिए कंट्रोलर की कमी हो सकती है। नंदी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि त्योहारों के दौरान मांग को पूरा करने के लिए हम निकट भविष्य के जोखिमों से निपटने को उचित उपाय किए हैं।

सेमीकंडक्टर और चिप का इस्तेमाल उद्योग द्वारा बनाए जाने वाले उपकरणों की श्रृंखला के लिए महत्वपूर्ण कलपुर्जों मसलन माइक्रो कंट्रोलर, ऑप्टोकपलर, पावर रिले, स्विच, वैरिस्टर और कनेक्टर के विनिर्माण में होता है।

नंदी ने कहा कि हमारा अनुमान है कि यह संकट 2022 में भी बना रहेगा और 2023 तक जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम