लाइव न्यूज़ :

दीपक फर्टिलाइजर्स के तीसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा बढ़कर 88.95 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: February 3, 2021 20:25 IST

Open in App

मुंबई, तीन फरवरी दीपक फ़र्टिलाइज़र एंड पेट्रोकेमिकल्स ने कहा कि 31 दिसंबर 2020 को समाप्त तीसरी तिमाही में उसका कर बाद मुनाफा (पीएटी), पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 193.46 प्रतिशत बढ़ाकर 88.95 करोड़ रुपये हो गया जिसका कारण सभी प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में मजबूत वृद्धि का होना है।

कंपनी का पूर्व वित्तवर्ष की समान तिमाही में कर बाद मुनाफा 30.31 करोड़ रुपये था। दीपक फर्टिलाइजर्स और पेट्रोकेमिकल्स (डीएफपीसीएल) ने एक बयान में यह जानकारी दी।

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,119.49 करोड़ रुपये की तुलना में समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी के परिचालन से होने वाली आय 29.26 प्रतिशत बढ़कर 1,447.14 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक शैलेश सी मेहता ने कहा कि परिचालन क्षमता में सुधार पर ध्यान देकर, इस अभूतपूर्व कोविड महामारी के दौरान दैनिक संचालन में प्रौद्योगिकियों और नवाचारों को एकीकृत करते हुए कड़े लागत अनुकूलन पहलों को आगे बढ़ाया गया जिसकी वजह से यह शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हाल ही में घोषित बजट में राष्ट्रीय बुनियादी ढांचे को बढ़ाने पर अतिरिक्त जोर दिया गया है, जो किसी भी विकासशील राष्ट्र की रीढ़ होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा