लाइव न्यूज़ :

बजट में अवसंरचना, सीमा शुल्क पर फैसलों से विनिर्माण, निर्यात को बढ़ावा मिलेगा: निर्यातक

By भाषा | Updated: February 1, 2021 20:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक फरवरी निर्यातकों का कहना है कि बजट में आधुनिक बुनियादी ढांचे के विकास और विभिन्न उत्पादों पर सीमा शुल्क को तर्कसंगत बनाने के लिए किए गए प्रस्तावों से घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा और निर्यात में तेजी आएगी।

फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (फियो) के अध्यक्ष एस के सराफ ने कहा कि आधुनिक बुनियादी ढांचे के विकास से आवागमन की लागत में कमी आएगी, जिससे निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन की विभिन्न सुविधाएं देश के समुद्री निर्यात को आगे बढ़ाएंगी।

परिधान निर्यात संवर्धन परिषद (एईपीसी) के अध्यक्ष ए शक्तिवेल ने कहा कि राजमार्गों, रेलवे और बंदरगाहों पर ध्यान केंद्रित करना एक स्वागत योग्य फैसला है, क्योंकि इससे लॉजिस्टिक्स में सुधार होगा और लागत में कमी आएगी।

रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड के सीईओ पंकज शर्मा ने कहा कि सरकार ने इस क्षेत्र के लिए आवंटन को दोगुना करने के अलावा एमएसएमई के लिए कई घोषणाएं की हैं।

भारतीय व्यापार संवर्धन परिषद (टीपीसीआई) के संस्थापक अध्यक्ष मोहित सिंगला ने कहा कि बजट में कृषि निर्यात पर जोर दिया गया है और ये एक सकारात्मक बजट है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?