लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में कर्मचारियों-पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता नए साल से 14 प्रतिशत बढ़ा

By भाषा | Updated: December 28, 2021 18:05 IST

Open in App

चेन्नई, 28 दिसंबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मंगलवार को सरकारी कर्मचारियों, अध्यापकों एवं पेंशनभोगियों को एक जनवरी, 2022 से 14 प्रतिशत की बढ़ी हुई दर से महंगाई भत्ते के भुगतान का आदेश दिया।

इसके साथ ही स्टालिन ने सी एवं डी श्रेणी के कर्मचारियों को पोंगल के मौके पर 3,000 रुपये, विशेष वेतन श्रेणी वाले कर्मचारियों को 1,000 रुपये और पेंशनभोगियों को 500 रुपये का त्योहारी उपहार देने की भी घोषणा की। तमिलनाडु का प्रमुख त्योहार पोंगल 14 जनवरी को मनाया जाएगा।

राज्य सरकार की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, महंगाई भत्ते को 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 31 प्रतिशत करने से सरकारी खजाने पर 8,724 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। वहीं पोंगल पर उपहार में दी जाने वाली राशि का सम्मिलित भार 169.56 करोड़ रुपये होगा।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, राजकोषीय बोझ बढ़ने की आशंका के बावजूद मुख्यमंत्री ने महंगाई भत्ते में वृद्धि और पोंगल उपहार देने का फैसला सभी राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनधारकों के कल्याण को देखते हुए लिया है।

स्टालिन ने सात सितंबर, 2021 को विधानसभा में कहा था कि कर्मचारियों एंव पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता तीन महीने पहले ही बढ़ा दिया जाएगा। वर्ष 2021-22 के संशोधित बजट में कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि को एक अप्रैल, 2022 से लागू करने की बात कही गई थी।

लेकिन अब एक जनवरी, 2022 से ही बढ़ी हुई दर पर महंगाई भत्ता दिया जाएगा। इस फैसले से करीब 16 लाख राज्य कर्मचारियों, अध्यापकों एवं पेंशनभोगियों का लाभ होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित