लाइव न्यूज़ :

1407 करोड़ रुपये में डील डन?, ईकॉम एक्सप्रेस लिमिटेड का अधिग्रहण करेगी डेल्हीवरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 5, 2025 21:51 IST

गुरुग्राम स्थित ईकॉम एक्सप्रेस का कारोबार वित्त वर्ष 2023-24 में 2,607.3 करोड़ रुपये रहा, जबकि उसके एक साल पहले यह 2,548.1 करोड़ रुपये था।

Open in App
ठळक मुद्देनियामकीय सूचना के मुताबिक, यह सौदा अगले छह महीनों के भीतर पूरा होने की उम्मीद है।शेयर पूंजी के कम-से-कम 99.4 प्रतिशत मूल्य के बराबर शेयरों के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

नई दिल्लीः लॉजिस्टिक सेवा प्रदाता डेल्हीवरी लिमिटेड ने अपना कारोबार बढ़ाने के लिए करीब 1,407 करोड़ रुपये नकद राशि में ईकॉम एक्सप्रेस लिमिटेड का अधिग्रहण करने की शनिवार को घोषणा की। कंपनी ने शेयर बाजार को दी एक सूचना में कहा कि उसने करीब 1,407 करोड़ रुपये नकद में ईकॉम एक्सप्रेस लिमिटेड में उसके शेयरधारकों से नियंत्रक हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक निश्चित समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। डेल्हीवरी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने ‘‘अधिकतम 1,407 करोड़ रुपये की खरीद के लिए ईकॉम एक्सप्रेस लिमिटेड की जारी और चुकता शेयर पूंजी के कम-से-कम 99.4 प्रतिशत मूल्य के बराबर शेयरों के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।’’ निदेशक मंडल ने कंपनी, ईकॉम एक्सप्रेस और उसके शेयरधारकों के बीच शेयर खरीद समझौते के निष्पादन और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के निष्पादन को मंजूरी दे दी है। नियामकीय सूचना के मुताबिक, यह सौदा अगले छह महीनों के भीतर पूरा होने की उम्मीद है।

गुरुग्राम स्थित ईकॉम एक्सप्रेस का कारोबार वित्त वर्ष 2023-24 में 2,607.3 करोड़ रुपये रहा, जबकि उसके एक साल पहले यह 2,548.1 करोड़ रुपये था। डेल्हीवरी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी साहिल बरुआ ने कहा, ‘‘भारतीय अर्थव्यवस्था को लागत दक्षता, गति और लॉजिस्टिक की पहुंच में निरंतर सुधार की जरूरत है।

हमारा मानना ​​है कि यह अधिग्रहण हमें बुनियादी ढांचे, प्रौद्योगिकी, नेटवर्क और लोगों में निरंतर साहसिक निवेश के माध्यम से दोनों कंपनियों के ग्राहकों को बेहतर सेवा देने में सक्षम बनाएगा।’’ ईकॉम एक्सप्रेस के संस्थापक के सत्यनारायण ने इस अधिग्रहण पर कहा, ‘‘डेल्हीवरी भारत के अग्रणी लॉजिस्टिक्स सेवा प्रदाताओं में से एक है। उसके पास बड़े पैमाने पर परिचालन के लाभ हैं और यह ईकॉम एक्सप्रेस के विकास के अगले चरण के लिए आदर्श शेयरधारक होगा।’’

टॅग्स :दिल्लीहरियाणागुरुग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित