लाइव न्यूज़ :

डीसीबी बैंक का पहला तिमाही का शुद्ध लाभ 57 प्रतिशत घटकर 34 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: August 7, 2021 19:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अप्रैल डीसीबी बैंक का जून में समाप्त पहली तिमाही का शुद्ध लाभ करीब 57 प्रतिशत घटकर 33.76 करोड़ रुपये रह गया।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 79.38 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। मार्च तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 77.91 करोड़ रुपये रहा था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 965.67 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले समान तिमाही में 950.70 करोड़ रुपये रही थी।

इस अवधि में बैंक की ट्रेजरी आय बढ़ी जबकि कॉरपोरेट तथा खुदरा बैंकिंग आय में गिरावट आई।

तिमाही के दौरान बैंक का खर्च बढ़कर 764.48 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले समान तिमाही में 759.56 करोड़ रुपये रहा था।

समीक्षाधीन अवधि में बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) कुल ऋण का 4.87 प्रतिशत हो गईं, जो जून, 2020 में 2.44 प्रतिशत थीं। मार्च तिमाही में बैंक का सकल एनपीए 4.09 प्रतिशत था।

तिमाही के दौरान बैंक का शुद्ध एनपीए 0.99 प्रतिशत से बढ़कर 2.82 प्रतिशत हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस