लाइव न्यूज़ :

इलेक्ट्रिक वाहन उपकरण श्रेणी में निवेश जारी रखेगी डाना

By भाषा | Updated: December 19, 2021 19:10 IST

Open in App

मुंबई, 19 दिसंबर अमेरिकी वाहन कलपुर्जा निर्माता डाना ने भारत में इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपने लिए बढ़ती संभावनाएं देखते हुए अपने सभी संयंत्रों में निवेश जारी रखने की घोषणा की है।

डाना के भारत में 18 संयंत्र हैं जिनमें साझा उद्यमों के अलावा इलेक्ट्रिक वाहन के लिए खास तौर पर केंद्रित पुणे इकाई भी शामिल है।

डाना के भारतीय कारोबार प्रमुख गजानन गंधे ने पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत में कहा कि आने वाले समय में भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के विस्तार की अच्छी संभावनाएं हैं।

उन्होंने कहा, "हमें लगता है कि डाना के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों के उपकरण बाजार में काफी संभावनाएं हैं लिहाजा हम इन पर निवेश कर रहे हैं। इसी वजह से हम 60-70 प्रतिशत स्थानीयकरण भी कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि इससे भारत में भावी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

डाना ने कुछ महीने पहले स्विच मोबिलिटी में निवेश किया था जो इलेक्ट्रिक वाहनों के उपकरण बनाने के लिए अशोक लेलैंड के साथ काम कर रही है।

डाना ने कहा, "खास तौर पर कम दूरी की आवाजाही वाले इलेक्ट्रिक वाहनों में कंपनी के लिए अच्छी संभावनाएं नजर आ रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?