दाना इनकॉर्पोरेटेड ने 1.8 करोड डॉलर में स्विच मोबिलिटी में एक प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी

By भाषा | Updated: July 30, 2021 11:13 IST2021-07-30T11:13:19+5:302021-07-30T11:13:19+5:30

Dana Incorporated buys one percent stake in Switch Mobility for $18 million | दाना इनकॉर्पोरेटेड ने 1.8 करोड डॉलर में स्विच मोबिलिटी में एक प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी

दाना इनकॉर्पोरेटेड ने 1.8 करोड डॉलर में स्विच मोबिलिटी में एक प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी

नयी दिल्ली, 30 जुलाई अशोक लेलैंड की इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहन शाखा स्विच मोबिलिटी ने शुक्रवार कहा कि दाना इनकॉर्पोरेटेड ने 1.8 करोड़ अमेरिकी डॉलर (130 करोड़ रुपये से अधिक) में उसकी एक प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि स्विच मोबिलिटी ने दाना के साथ एक रणनीतिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत ई-बस और ईवी वाणिज्यिक वाहन के इलेक्ट्रिक ड्राइवट्रेन घटकों की आपूर्ति के लिए दाना को तरजीह दी जाएगी।

स्विच मोबिलिटी के अध्यक्ष धीरज हिंदुजा ने कहा, ‘‘इस समझौते के साथ दाना न केवल स्विच के लिए एक महत्वपूर्ण आपूर्तिकर्ता बन गया है, बल्कि वह कंपनी में 1.8 करोड़ अमेरिकी डॉलर का निवेश भी करेगा, जो लगभग एक प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Dana Incorporated buys one percent stake in Switch Mobility for $18 million

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे