लाइव न्यूज़ :

डालमिया भारत को आईएलएंडएफएस से 344 करोड़ रुपये की प्रतिभूतियां वापस मिलीं

By भाषा | Updated: April 2, 2021 22:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अप्रैल सीमेंट कंपनी डालमिया भारत ने शुक्रवार को कहा कि आईएलएंडएफएस सिक्योरिटीज सर्विसेज ने उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद उसकी इकाई के डीमैट खाते में 344 करोड़ रुपये की प्रतिभूतियां वापस डाल दी हैं।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि उसकी दो पूर्ववर्ती अनुषंगियों की म्यूचुअल फंड यूनिट्स को अलायड फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लि. (एएफएसपीएल) ने आईएलएंडएफएस सिक्योरिटीज सर्विसेज लि. (आईएसएसएल) के साथ सांठगाठ में धोखाधड़ी और गैरकानूनी तरीके से स्थानांतरित कर लिया था।

ये दोनों डालमिया भारत की इकाई डालमिया सीमेंट (भारत) लि. (डीसीबीएल) की अनुषंगी हैं। कंपनी ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद आईएसएसएल के पास मौजूद डीसीबीएल की प्रतिभूतियों को डीसीबीएल के खाते में वापस स्थानांतरित कर दिया गया है। इससे पहले 16 मार्च, 2021 को उच्चतम न्यायालय ने अपने अगस्त, 2019 के आदेश को संशोधित करते हुए प्रतिभूतियों को जारी करने की अनुमति दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम