लाइव न्यूज़ :

डालमिया भारत एथनॉल उत्पादन के लिए 263 करोड़ रुपये के निवेश से दो नयी डिस्टिलरी लगाएगी

By भाषा | Updated: July 31, 2021 20:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली 31 जुलाई डालमिया समूह की डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज लि. ने शनिवार को कहा कि वह एथनॉल का उत्पादन करने के लिए दो अनाज आधारित डिस्टिरीज स्थापित करेगी। इसके लिए 263 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि उसके निदेशक मंडल ने लगभग छह करोड़ लीटर एथनॉल का उत्पादन करने के लिए दो डिस्टिलरीज को स्थापित करने की मंजूरी दी है। इनके अगले 15 से 18 महीनों में शुरू होने की उम्मीद हैं।

डालमिया शुगर ने बताया कि उसके वर्तमान संयंत्र की उत्पादन क्षमता 10 करोड़ लीटर है। निदेशक मंडल द्वारा पिछली बैठकों में संयंत्र के विस्तार मंजूरी मिलने से उत्पादन क्षमता के 15 करोड़ लीटर पर पहुंचने की उम्मीद है। वही इन नयी इकाइयों के शुरू होने के बाद उत्पादन क्षमता 21 करोड़ लीटर पहुंच जायेगी।

कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ घटकर 124.34 करोड़ रुपये रहा। कोविड-19 के कारण पैदा हुई बाधाओं से उसकी बिक्री प्रभावित हुई जिससे लाभ में कमी आई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें