लाइव न्यूज़ :

डालमिया भारत शुगर का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ घटकर 124 करोड़ पर

By भाषा | Updated: July 30, 2021 22:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली 30 जुलाई डालमिया समूह की डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज लि. कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ घटकर 124.34 करोड़ रुपये रहा। कोविड-19 के कारण पैदा हुई बाधाओं से उसकी बिक्री प्रभावित हुई जिससे लाभ में कमी आई।

कंपनी ने बताया कि इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 125.86 करोड़ रुपये था।

कंपनी की चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कुल आय घटकर 823 करोड़ रुपये रही। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के दौरान यह 898 करोड़ रुपये थी।

डालमिया भारत शुगर की विज्ञप्ति के अनुसार अप्रैल-जून, 2021-22 तिमाही के दौरान चीनी की बिक्री 1.96 लाख टन रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के दौरान 2.03 लाख टन थी। इस दौरान आसवनी उत्पाद (एथेनॉल) की बिक्री 2.04 करोड़ लीटर रही, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 2.24 करोड़ लीटर थी।

सह-विद्युत् उत्पादन चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 6.90 करोड़ यूनिट रहा, जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही के दौरान यह 8.61 करोड़ यूनिट था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?