डालमिया भारत शुगर की जनवरी 2022 तक इथोनॉल निर्माण क्षमता दोगुनी करने की योजना

By भाषा | Published: June 15, 2021 06:56 PM2021-06-15T18:56:08+5:302021-06-15T18:56:08+5:30

Dalmia Bharat Sugar plans to double ethanol manufacturing capacity by January 2022 | डालमिया भारत शुगर की जनवरी 2022 तक इथोनॉल निर्माण क्षमता दोगुनी करने की योजना

डालमिया भारत शुगर की जनवरी 2022 तक इथोनॉल निर्माण क्षमता दोगुनी करने की योजना

नयी दिल्ली, 15 जून डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड की जनवरी 2022 तक इथोनॉल विनिर्माण क्षमता दोगुनी कर 15 करोड़ लीटर सालाना करने की योजना है। कंपनी इस समय सालाना आठ करोड़ लीटर इथेनॉल का उत्पादन करती है।

कंपनी ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि इथेनॉल उत्पादन क्षमता में यह वृद्धि कंपनी के जवाहरपुर, निगोही (दोनों उत्तर प्रदेश) और कोल्हापुर (महाराष्ट्र) संयंत्रों में की जाएगी। उत्तर प्रदेश के रामगढ़ में एक नयी डिस्टिलरी की स्थापना की जाएगी।

कंपनी ने कहा है कि उसकी यह योजना पेट्रोल में इथेनॉल का सम्मिश्रण 2025 तक मौजूदा आठ प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने के सरकार फैसले के अनुरूप है। इससे भारत में मोटर वाहन उद्योग को कार्बन उत्सर्जन में कमी लागने के साथ साथ सरकार को चीनी निर्यात पर सब्सिडी की चुनौती से निपटने में भी मदद मिलेगी। डब्ल्यूटीओ के नियमों के तहत भारत 2023 के बाद चीनी निर्यात पर सब्सिडी नहीं दे सकेगा।

कंपनी का कहना है इथेनॉल की मांग बढने से चीनी कंपनियों को अपना उत्पाद इस जैविक ईंधन के उत्पादन में खपाने का अवसर मिलेगा।इससे चीनी उद्योग को फायदा होगा और चार पांच साल में चीनी की मांग और पूर्ति में संतुल आ जाएगा।

इथेनॉल क्षमता में वृद्धि के साथ कंपनी करीब 1,50,000 टन चीनी इथेनॉल के उत्पादन में लगाएगी। अभी वह 60,000 टन चीनी का माल इथेनॉल उत्पादन में लगा रही है।

मौजूदा सीजन में डालमिया भारत शुगर ने अब तक (31 मई, 2021 तक) 66,000 टन चीनी का निर्यात किया है। पिछले सीजन में इसने 1,92,000 टन चीनी का निर्यात किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Dalmia Bharat Sugar plans to double ethanol manufacturing capacity by January 2022

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे