लाइव न्यूज़ :

डालमिया भारत ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 277 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया

By भाषा | Updated: July 27, 2021 21:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली 27 जुलाई सीमेंट निर्माता कंपनी डालमिया भारत ने मंगलवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 45.02 प्रतिशत बढ़कर 277 करोड़ रुपये रहा। बिक्री मात्रा में वृद्धि से कंपनी का लाभ बढ़ा है।

डालमिया भारत ने शेयर बाजार को बताया कि इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 191 करोड़ रुपये शुद्ध लाभ हुआ था। इस दौरान कंपनी की परिचालन आय 36.19 प्रतिशत बढ़कर 2,589 करोड़ रुपये रही।

वही चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च 35.36 प्रतिशत बढ़कर 2,243 करोड़ रुपये रहा, जो बीते वित्त वर्ष की समान अवधि में 1,657 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने बताया कि तिमाही के दौरान उसकी बिक्री मात्रा 48.9 लाख टन रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 36.6 लाख टन थी।

डालमिया भारत के प्रबंध निदेशक पुनीत डालमिया ने कहा, ‘‘कोविड-19 की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद हमारे व्यवसाय ने एक बार फिर मजबूती दिखाते हुए सफलतापूर्वक अच्छा प्रदर्शन किया है। हम बाजार में माजूदा अवसरों को लेकर उत्साहित हैं और पिछली कई तिमाहियों में निरंतर अच्छे प्रदर्शन से हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है।’’

डालमिया भारत का शेयर मंगलवार को बीएसई पर 2,245.50 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ, जो पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 0.94 प्रतिशत अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?