लाइव न्यूज़ :

डेमलर इंडिया की दो साल में पूरे भारत में कुल 350 डीलरशिप तैयार की योजना

By भाषा | Updated: December 6, 2020 19:01 IST

Open in App

मुंबई, छह दिसंबर वाणिज्यिक वाहन निर्माता डेमलर इंडिया की योजना अगले दो वर्षों के दौरान पूरे भारत में कम से कम 350 डीलरशिप का नेटवर्क तैयार करने की है।

कंपनी ने हाल में 10 नए टचप्वाइंट स्थापित किए हैं, और वह बाजार में अपनी पैठ बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

डेमलर इंडिया कॉमर्शियल व्हीकल (डीआईसीवी) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्यकाम आर्य ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हम देश में एकमात्र वाणिज्यिक वाहन निर्माता हैं, जो डीलरशिप नेटवर्क का विस्तार कर रहा है। पिछले साल के अंत में हमारे 230 टचप्वाइंट थे और इस साल दिसंबर तक हमारा लक्ष्य 250 से अधिक टचप्वाइंट करने का है। हमारी योजना 2022 तक कम से कम 350 डीलरशिप तैयार करने की है।’’

चेन्नई स्थित कंपनी अपनी बिक्री प्रक्रिया सहित विभिन्न आयामों में डिजिटलकरण पर जोर दे रही है और आने वाले समय में ग्राहकों के लिए सुविधाएं बढाने की इसकी योजना है।

डेमलर इंडिया का विनिर्माण संयंत्र चेन्नई के पास ओरागडम में है, जहां वह नौ से 55 टन के ट्रक, भारतबेंज बसों, मर्सिडीज-बेंज कोच और बस की चेसिस बनाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें