लाइव न्यूज़ :

डाबर के अमित बर्मन का लंदन में आपरेशन

By भाषा | Updated: July 19, 2021 22:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जुलाई रोजमर्रा के उपभोग और आयुवैदिक उत्पाद बनाने वाली डाबर इंडिया ने सोमवार को कहा कि उसके गैर-कार्यकारी अध्यक्ष अमित बर्मन का धमनीविस्फार (धमनी में गुब्बार बनने) की समस्या दूर करने के लिए लंदन के एक अस्पताल में आपरेशन किया गया। आपरेशन सफल बताया गया है।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि बर्मन (52) के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

बर्मन ने डाबर के औद्योगिक इंजीनियरिंग विभाग में काम शुरू किया और काम में मशीनों का समवेश करके श्रमबल में कमी करने और उत्पाद पैकेजिंग में सुधार आदि का नेतृत्व किया। डाबर फूड्स लिमिटेड की स्थापना करा कर कंपनी को प्रसंस्कृत खाद्य व्यवसाय में लाए।

वह 1999 में डाबर फूड्स के सीईओ बने । जुलाई 2007 में, उन्होंने डाबर फूड्स के सीईओ के रूप में पद छोड़ दिया क्यों कि कंपनी का डाबर इंडिया लिमिटेड में विलय हो गया। उसके बाद उन्हें डाबर इंडिया लिमिटेड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

उन्होंने वर्ष 2019 में डाबर इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला।

वह कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से एमबीए हैं और कोलंबिया विश्वविद्यालय, अमेरिका से औद्योगिक इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर की उपाधि हासिल की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?