लाइव न्यूज़ :

डाबर ने करवा चौथ पर विज्ञापन वापस लिया, बिना शर्त माफी मांगी

By भाषा | Updated: October 26, 2021 17:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर डाबर ने करवा चौथ पर अपना विज्ञापन वापस ले लिया है जिसमें एक समलैंगिक जोड़े को अपने फेम क्रीम ब्लीच के विज्ञापन अभियान में त्योहार मनाते हुए दिखाया गया है। त्वरित उपभोग वाले उपभोक्ता सामान (एफएमसीजी) बनाने कंपनी ने इसके लिए बिना शर्त माफी मांगी है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर और सत्तारूढ़ भाजपा के एक नेता की प्रतिक्रिया के बाद कंपनी ने विज्ञापन अभियान वापस ले लिया है।

डाबर इंडिया ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कहा, ‘‘फेम का करवा चौथ अभियान सभी सोशल मीडिया हैंडल से वापस ले लिया गया है और अनजाने में लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए हम बिना शर्त माफी मांगते हैं।’’

इस घटना से एक सप्ताह पहले पारंपरिक परिधान निर्माता फैबइंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दक्षिणपंथी समूहों के विरोध के बाद अपनी नई उत्सव लाइन के बारे में एक प्रचार सामग्री को हटाया था।

सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले फेम क्रेम विज्ञापन, में दो युवतियों को अपने पहले करवा चौथ उत्सव की तैयारी करते हुए दिखाया गया है, जबकि उसमें से एक दूसरे के चेहरे पर ब्लीच लगा रही है।

विज्ञापन में दोनों महिलाएं करवा चौथ के महत्व और इसे मनाने की वजह पर चर्चा करती नजर आ रही हैं। एक अन्य महिला उनके साथ आती है और उन दोनों को इस अवसर पर पहनने के लिए एक साड़ी उपहार में देती है।

रात में, दोनों महिलाएं पति-पत्नी की तरह एक-दूसरे का सामना करती हुई दिखाई देती हैं। जहां एक थाली में पानी का एक गिलास हैं। इसमें दोनों महिलाओं को पार्टनर के रूप में दर्शाया गया है, जिसके बाद स्क्रीन पर फेम का लोगो दिखाई देता है और वॉयसओवर कहता है, ‘ग्लो विथ प्राइड’।

हालांकि, जनता के एक हिस्से ने डाबर के इस रुख के लिए उसकी सराहना भी की।

सोमवार को मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि उन्होंने राज्य के पुलिस प्रमुख को डाबर इंडिया को ‘आपत्तिजनक’ सौंदर्य उत्पाद विज्ञापन को वापस लेने और उपभोक्ता सामान निर्माता द्वारा विज्ञापन वापस नहीं लेने पर कानूनी कदम उठाने का निर्देश दिया है।

इससे पहले रविवार रात को डाबर ने एक अलग बयान में सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, “डाबर और फेम एक ब्रांड के रूप में विविधता, समावेश और समानता के लिए प्रयास करते हैं, और हम अपने संगठन और अपने समुदायों के भीतर इन मूल्यों का गर्व से समर्थन करते हैं।

बयान में कहा गया है, “हमारे अभियान भी यही दर्शाते हैं। हम समझते हैं कि हर कोई हमारे रुख से सहमत नहीं होगा, और हम एक अलग दृष्टिकोण रखने के उनके अधिकार का सम्मान करते हैं। हमारा इरादा किसी भी विश्वास, रीति-रिवाजों और परंपराओं, धार्मिक या किसी भाव को ठेस पहुंचाना नहीं है। अगर हमने किसी व्यक्ति या समूह की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, तो यह अनजाने में हुआ था और हम इसके लिए माफी मांगते हैं।

इससे पहले टाटा समूह के आभूषण ब्रांड तनिष्क को एक विज्ञापन वापस लेने के लिए मजबूर किया गया था, जिसमें एक अंतरधार्मिक जोड़े को उसके मुस्लिम ससुराल वालों द्वारा हिंदू दुल्हन के लिए आयोजित गोद भराई में दिखाया गया था।

कंपनी ने बाद में विज्ञापन वापस ले लिया था।

कपड़ों के ब्रांड मान्यवर का विज्ञापन भी विवादों के घेरे में आया था। इस विज्ञापन में शादी की पोशाक में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट एक पुरानी परंपरा पर सवाल उठाती दिखती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें