लाइव न्यूज़ :

मप्र में डाबर इंडिया ने की 550 करोड़ के निवेश की शुरुआत, कारखाने की नींव रखी गई

By भाषा | Updated: June 23, 2021 21:04 IST

Open in App

इंदौर, 23 जून अग्रणी आयुर्वेदिक उत्पाद निर्माता डाबर इंडिया ने अपना विस्तार करते हुए बुधवार को मध्य प्रदेश के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में 550 करोड़ रुपये के चरणबद्ध निवेश वाले कारखाने की नींव रखी।

सरकारी अधिकारियों ने बताया कि 51 एकड़ पर बनने वाली यह इकाई कोविड-19 की दूसरी लहर का प्रकोप घटने के बाद सूबे में शुरू होने वाली बड़ी निवेश परियोजनाओं में से एक है। डाबर इंडिया इस संयंत्र में आयुर्वेदिक दवाएं, पोषक उत्पाद और खाद्य उत्पाद बनाएगी।

डाबर इंडिया की विज्ञप्ति में बताया गया कि इंदौर से करीब 40 किलोमीटर दूर पीथमपुर के स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क में संयंत्र के निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत के कार्यक्रम में कम्पनी के कार्यकारी निदेशक (परिचालन) शाहरुख ए. खान और प्रदेश सरकार के आला अधिकारी मौजूद थे।

कोविड-19 की रोकथाम के दिशा-निर्देशों के चलते यह कार्यक्रम सीमित लोगों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। डाबर इंडिया की पीथमपुर स्थित इकाई शुरुआती दौर में 1,250 लोगों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार देगी, जबकि इसके पूरी तरह शुरू होने के बाद लगभग 3,000 लोगों को रोजगार मिलेगा।

डाबर ने कहा कि इस नई फैक्ट्री का निर्माण मध्य प्रदेश सरकार की मेगा प्रोजेक्ट स्कीम के साथ साथ केन्द्र सरकार की उत्पादन से जुड़ी सहायता योजना (प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेन्टिव या पीएलआई) योजना के तहत किया गया है। इस फैक्ट्री के पहले चरण का निर्माण वित्तवर्ष 2021-22 के अंत तक पूरा होने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

डाबर इंडिया लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहित मल्होत्रा ​​ने कहा, ‘‘यह परियोजना डाबर द्वारा किया गया सबसे बड़ा निवेश है। यह आयुर्वेद के पारंपरिक विज्ञान को प्रचारित करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हम अपने लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर स्पष्ट हैं और हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आधुनिक संयंत्रा की जरुरत है जो बेहतर प्रदर्शन के लरिये कंपनी के उत्पादन क्षमता को बढ़ाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?