लाइव न्यूज़ :

द. कोरिया की इस्पत कंपनी म्यामां सेना के समर्थन वाली कंपनी से संबंध समाप्त करेगी

By भाषा | Updated: April 16, 2021 11:23 IST

Open in App

सियोल, 16 अप्रैल (एपी) दक्षिण कोरिया की एक इस्पात कंपनी ने म्यामां में सेना के नियंत्रण वाली कंपनी के साथ संयुक्त उद्यम को समाप्त करने की घोषणा की है। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने यह कदम इन आलोचनाओं के बाद उठाया है कि उसके कारोबार से सैन्य नेतृत्व को फायदा हुआ है। म्यामां सेना ने लोकतंत्र समर्थन आंदोलनकारियों का हिंसक तरीके से दमन किया है।

पॉस्को कोटेड एंड एएमपी; कलर स्टील ने कहा है कि उसने म्यामां इकनॉमिक होल्डिंग्स पब्लिक कंपनी लि. (एमईएचएल) से भागीदारी समाप्त करने का फैसला किया है। इस कंपनी की 40 प्रतिशत हिस्सेदारी म्यामां के रक्षा मंत्रालय के पास है।

हालांकि, दक्षिण कोरियाई कंपनी ने स्पष्ट किया है कि वह म्यामां से बाहर नहीं निकलेगी।

संयुक्त उद्यम कंपनी में दक्षिण कोरियाई कंपनी की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत है। उसने एमईएचएल को सूचित किया है कि वह संयुक्त उद्यम में म्यामां की कंपनी की 30 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की इच्छुक है, जिससे वह इस उपक्रम का परिचालन पूर्ण स्वामित्व के साथ कर सके। एमईएचएल ने अभी उसकी इस पेशकश पर जवाब नहीं दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम