लाइव न्यूज़ :

चक्रवात तौकते: मांडविया ने पश्चिमी तट के बंदरगाहों की तैयारी का जायजा लिया

By भाषा | Updated: May 16, 2021 22:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मई चक्रवात तौकते के तेजी से गुजरात के तट की तरफ बढ़ने के बीच बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को देश के पश्चिमी तटीय इलाकों के सभी राज्यों में बंदरगाह और समुद्री क्षेत्र के बोर्ड की तैयारियों की समीक्षा की।

मांडविया ने ट्वीट जारी कर कहा, ‘‘चक्रवात तौकते को देखते हुये देश के पश्चिमी तटीय क्षेत्र के सभी राज्यों में बंदरगाहों और मेरीटाइम बोर्ड की तैयारियों की समीक्षा की।’’

उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘‘उन्हें नुकसान को कम से कम रखने की संभावना के साथ लोगों की सुरक्षा के लिये हर संभव कदम उठाने के निर्देश दिये। बंदरगाहों ने परिस्थिति का मुकाबला करने के लिये तैयार रहने का आश्वासन दिया। ’’

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने रविवार को कहा कि चक्रवात तौकते तेज होकर काफी गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले रहा है और यह गुजरात के तटीय इलाकों की तरफ बढ़ रहा है। विभाग ने गुजरात और दीव एवं दमण के तटीय इलाकों के लिये चेतावनी जारी की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें