लाइव न्यूज़ :

साइबर सुरक्षा प्रबंधन एक सतत प्रक्रिया है: सेबी अध्यक्ष

By भाषा | Updated: October 4, 2021 20:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर बाजार नियामक सेबी के अध्यक्ष अजय त्यागी ने सोमवार को कहा कि साइबर सुरक्षा प्रबंधन एक बार का काम नहीं है, बल्कि एक सतत प्रक्रिया है।

उन्होंने एनआईएसएम (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट), सीईआरटी-इन (इंडियन कंप्यूटर एमरजेंसी रिस्पांस टीम) और सी-डैक (सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्युटिंग) द्वारा तैयार किए गए साइबर सुरक्षा फाउंडेशन में संयुक्त प्रमाणन पाठ्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि सेबी आंतरिक और बाहरी, दोनों तरह से अपने साइबर सुरक्षा उपायों को लगातार बढ़ा रहा है।

उन्होंने बाजार के बुनियादी संस्थानों, बिचौलियों, म्यूचुअल फंड और इसके आंतरिक उपायों से संबंधित सेबी के साइबर सुरक्षा उपायों के बारे में भी बताया।

त्यागी ने कहा, ‘‘साफ है कि साइबर सुरक्षा प्रबंधन एक बार का काम नहीं है, बल्कि एक सतत प्रक्रिया है - यह एक परियोजना नहीं, बल्कि एक यात्रा है।’’

साइबर सुरक्षा प्रमाणन पाठ्यक्रम साइबर सुरक्षा ढांचे को समझने में मदद करेगा, जो पहचान, निर्माण, खोज, प्रतिक्रिया देने और रिकवरी जैसे स्तंभों पर आधारित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट